inshorts

लाखों रुपए की एक-एक टी-शर्ट बेचने वाला लक्ज़री ब्रैंड वर्साचे कैसे डूबा?

लाखों रुपए की एक-एक टी-शर्ट बेचने वाले लक्ज़री ब्रैंड वर्साचे की चमक गिरती एक्सक्लूसिविटी के कारण फीकी पड़ गई है। कोविड-19 के बाद बाज़ार ‘क्विट-लग्ज़री’ की तरफ गया और ब्रैंड के मालिक कैपरी होल्डिंग्स ग्रुप पर बढ़ता कर्ज व ब्रैंड की कमजोर बिक्री ने हालत बिगाड़ दी। आखिरकार 2025 में प्रतिद्वंद्वी प्राडा ने वर्साचे को $1.375 बिलियन में खरीद लिया।