दिल्ली चुनाव के रुझानों में बीजेपी को बहुमत के बीच कालकाजी से बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कहा है, "दिल्ली में लोग 'आपदा' से परेशान हैं...लोगों ने 10 सालों में नर्क झेला है...वे बीजेपी को पूर्ण बहुमत देंगे।" उन्होंने कहा, "जनता आशीर्वाद देगी तो मुख्यमंत्री आतिशी को लौटना पड़ेगा...आतिशी-केजरीवाल ने पिछले 5 साल में कालकाजी में कुछ काम नहीं किया।"