inshorts

लोग कांग्रेस को माफ नहीं करेंगे: खरगे के ‘डुबकी लगाने की होड़’ वाले बयान पर VHP

विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'महाकुंभ में डुबकी लगाने की होड़' वाले बयान को लेकर कांग्रेस पर लोगों की आस्था का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी क्योंकि यह पार्टी हमेशा से हिंदू विरोधी रही है...उसने 'भगवा आतंकवाद' शब्द गढ़कर पाप किया है।"