कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के महू में मीडिया को लेकर कहा है, "लोग भूखे मर जाएं, उनके बच्चे भूखे मर जाएं, किसान आत्महत्या कर लें लेकिन मीडिया वाले अदाणी-अंबानी की शादी दिखाएंगे।" राहुल ने कहा, "ये मीडिया वाले उनके हैं, उनकी नौकरी करते हैं। ये कभी हिंदुस्तान के किसानों-मज़दूरों, बेरोज़गार युवाओं की बात नहीं करेंगे।"