लोग मुझ पर तुष्टीकरण का गलत आरोप लगाते हैं, मैं सही मायने में धर्मनिरपेक्ष हूं: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तुष्टीकरण के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है, "लोग मुझ पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हैं जो सही नहीं है...मैं सही मायने में धर्मनिरपेक्ष हूं।" उन्होंने कहा, "जब मैं गुरुद्वारे जाती हूं तो आप कुछ नहीं कहते लेकिन जब मैं ईद के कार्यक्रम में जाती हूं तो मेरी आलोचना करने लगते हैं।"