लंदन के कैसीनो में डेनिश सिंगर के साथ दिखे आर्यन खान, डेटिंग की लगी अटकलें
शाहरुख खान के बेटे और फिल्ममेकर आर्यन खान को हाल ही में डेनमार्क में जन्मी सिंगर-सॉन्गराइटर विनी तकायर संग देखा गया है। लंदन में कसीनो से बाहर निकलते हुए दोनों की एक तस्वीर वायरल हो गई जिसके बाद उनकी डेटिंग की अटकलें लग रही हैं। अटकलों के बीच सिंगर ने इंस्टाग्राम पर अपनी लंदन यात्रा की कई तस्वीरें शेयर की।