ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने लंदन में 'इमरजेंसी’ फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हुए हंगामे की निंदा करते हुए यह मामला हाउस ऑफ कॉमन्स में उठाया है। उन्होंने फिल्म देखने गए लोगों को 'नकाबपोश खालिस्तानी आतंकवादियों' द्वारा धमकी देने के मामले में गृह मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की और लोगों के फिल्म देखने के अधिकार का समर्थन किया है।