लंदन के एक सिनेमाहॉल में अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की स्क्रीनिंग के दौरान कई खालिस्तान समर्थक एक सिनेमाहॉल के अंदर घुस गए और फिल्म पर रोक लगाने की मांग करते हुए नारेबाज़ी की। खालिस्तानी समर्थकों के मुताबिक, फिल्म में सिख समुदाय को गलत तरीके से दिखाया गया है और इसे बदनाम करने की कोशिश की गई है।