inshorts

लंदन में शेख हसीना के समर्थकों और सत्ता परिवर्तन समर्थकों के बीच झड़प

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के प्रमुख चेहरे और नैशनल सिटिजन पार्टी के प्रमुख नाहिद इस्लाम के समर्थकों की लंदन में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के समर्थकों से झड़प हो गई। यह झड़प इस्लाम के स्वागत समारोह के बाद रोमफोर्ड हाई रोड स्थित एक आयोजन स्थल पर हुई। 20-मिनट तक चली इस झड़प में कम-से-कम 4-लोगों को गंभीर चोट आई है।