लोन नहीं होंगे महंगे, RBI का एलान- रेपो रेट में नहीं होगा बदलाव
आरबीआई ने मॉनेटरी पॉलिसी का एलान करते हुए रेपो रेट नहीं बढ़ाने की घोषणा की है। यह 5.25% पर बरकरार रहेगा। केंद्रीय बैंक द्वारा रेट में इज़ाफा नहीं किए जाने से फिलहाल होम लोन, कार लोन सहित दूसरे लोन के इंटरेस्ट रेट में भी कोई बदलाव नहीं आएगा। आरबीआई ने आखिरी बार दिसंबर-2025 में ब्याज दरों में कटौती की थी।