लोन सेटलमेंट और लोन क्लोज़र में क्या है फर्क? जानिए कौन कर देगा CIBIL को बर्बाद!
लोन सेटलमेंट पूरा लोन चुकाने की बजाय बैंक से कम राशि में समझौता करने पर होता है। वहीं, लोन क्लोज़र तब होता है जब आप पूरा लोन और ब्याज चुका देते हैं। सेटलमेंट का प्रभाव नकारात्मक होता है और क्रेडिट रिपोर्ट में इसे 'Settled' के रूप में दिखाया जाता है जो भविष्य में लोन लेने में बाधा बन सकता है।