लंबे इंतज़ार के बाद छत्तीसगढ़ SI भर्ती परीक्षा का रिज़ल्ट हुआ जारी
लंबे इंतज़ार के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा का रिज़ल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाकर रिज़ल्ट चेक कर सकते हैं। गौरतलब है कि यह भर्ती प्रक्रिया 2018 में शुरू हुई थी और पिछले साल अगस्त-सितंबर में 975 पदों के लिए 1436 उम्मीदवारों का इंटरव्यू हुआ था।