'रामायण' में योद्धा के रूप में माता सीता को देखकर भड़के लोग, लारा दत्ता ने किया बचाव

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में माता सीता को योद्धा रूप में दिखाए जाने पर दर्शकों की आलोचना के बाद फिल्म में कैकेयी बनीं अभिनेत्री लारा दत्ता ने इस चित्रण का बचाव किया है। उन्होंने कहा, "उस दौर में...राजघरानों में जन्मे लड़के-लड़कियों को कला और शस्त्र-संचालन का प्रशिक्षण दिया जाता था।" उन्होंने कहा, "रामायण के कई संस्करण मौजूद हैं।"