लॉरेंस के 'दोस्त' ने पप्पू यादव को दी जान से मारने की धमकी, कहा- 15 दिन में उड़ा देंगे

पूर्णिया (बिहार) से सांसद पप्पू यादव को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। सांसद को कुंदन कुमार नामक व्यक्ति ने धमकी भरा पत्र भेजा है जिसमें उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का दोस्त बताया है। पत्र में लिखा है, "तुम्हारी उल्टी गिनती शुरू हो गई...तुम्हारे पूर्णिया आवास अर्जुन भवन को 15 दिन में उड़ा देंगे।"