लालू प्रसाद यादव के घर के बाहर फूट-फूटकर रोए RJD नेता, बोले- टिकट के लिए ₹2.7 करोड़ मांगे गए

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के घर के बाहर आरजेडी नेता मदन शाह फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने दावा किया, "लालू यादव ने हमको बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए टिकट देने का वादा किया था...संजय यादव ने मुझसे टिकट के लिए ₹2.7 करोड़ रुपये की मांग की थी।"