आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने अपना X अकाउंट प्राइवेट कर लिया है। तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव के उनकी 'विशेष सीट' पर बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद रोहिणी ने X पर लिखा, "मैंने बेटी-बहन का कर्तव्य निभाया...मुझे राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं" और अकाउंट प्राइवेट किया। तेजप्रताप यादव के बाद रोहिणी के पार्टी से किनारा करने की अटकलें हैं।