लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर IRCTC स्कैम केस में आरोप तय
दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने आईआरसीटीसी होटल घोटाला मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। गौरतलब है, यह मामला रांची और पुरी स्थित दो आईआरसीटीसी होटलों के टेंडर में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है।