लालू यादव के लोग ही करवाते थे अपहरण, CM हाउस में होती थी डील: उनके साले सुभाष यादव

आरजेडी प्रमुख लालू यादव के साले व पूर्व सांसद सुभाष यादव ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बिहार में लालू के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान उनके (लालू) ही लोग अपहरण करवाते थे और अगवा हुए लोगों को खुद ही छुड़वाते थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर किडनैपिंग और फिरौती के मामलों की डील होती थी।