लाल किला ब्लास्ट के बाद मीका सिंह ने रद्द किया शो, 'धुरंधर' का ट्रेलर लॉन्च भी टला
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट के बाद सिंगर मीका सिंह ने सोहो क्लब में होने वाले अपने शो को रद्द कर दिया है। मीका सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए शो कैंसिलेशन की पुष्टि की है। वहीं, ब्लास्ट के बाद मेकर्स ने ऐक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के ट्रेलर लॉन्च को भी स्थगित कर दिया है।