लाल कृष्ण आडवाणी को ICU में किया गया शिफ्ट

वरिष्ठ बीजेपी नेता और देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (97) को आईसीयू में शिफ्ट कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि आडवाणी चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी हालत 'स्थिर' है। बकौल रिपोर्ट्स, बीते 2 हफ्तों से उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है और जुलाई व जून में भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।