बिहार विधानसभा में बजट पेश होने के अगले दिन मंगलवार को आरजेडी विधायक मुकेश रौशन लॉलीपॉप चूसते और झुनझुना बजाते हुए विधानसभा पहुंचे और इस अंदाज़ में बजट का विरोध किया। उन्होंने कहा कि बजट में जनता को लॉलीपॉप दिखाया गया है और झुनझुना पकड़ाया गया है। बिहार सरकार ने इस बार ₹3.17 लाख करोड़ का बजट पेश किया।