अभिनेता अली गोनी और अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने अपने व्लॉग में बताया है कि दोनों ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला लिया है। उन्होंने साथ में रहने के लिए एक 6 बीएचके फ्लैट भी ले लिया है जिसे जैस्मिन रेनोवेट करवा रही हैं। अली ने कहा, "हम यह फैसला रिश्ते के 5 साल पूरे होने पर लेना चाहते थे।"