लिस्टिंग पर 20% डूबी निवेशकों की पूंजी, रिकवरी के बावजूद 'सेठजी' नहीं दिला पाई मुनाफा
'सेठजी' ब्रैंड नाम से मसाले आदि बेचने वाली श्रीजी ग्लोबल एफएमसीजी के शेयरों की बुधवार को एनएसई एसएमई पर ₹100.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों की पूंजी 20% घट गई। लिस्टिंग के बाद यह ₹101.25 पर पहुंच गया फिर भी निवेशक 16.80% घाटे में रहे। आईपीओ के तहत ₹125 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं।