यूपी में कांग्रेस दफ्तर में जूते-चप्पल चले; पदभार ग्रहण के दौरान कार्यकर्ता आपस में भिड़े
लखनऊ स्थित यूपी कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण के दौरान कार्यकर्ता भिड़ गए। अजय राय के समर्थकों की नारेबाजी से शुरू हुई कहासुनी में जूते-चप्पल चले और धक्का-मुक्की हुई। 10 मिनट से अधिक हंगामा चलता रहा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ भी बदसलूकी की खबरें हैं।