UP में मौलाना ने 11 साल की बच्ची से 1 साल तक किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

लखनऊ (यूपी) के सआदतगंज में मस्जिद में कुरान पढ़ाने वाले मौलाना कारी इमरान को 11 वर्षीय छात्रा के साथ करीब एक साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने वीडियो बनाकर बच्ची को ब्लैकमेल किया। चाइल्डलाइन की सूचना पर पुलिस ने POCSO, दुष्कर्म और IT ऐक्ट में FIR दर्ज की है।