लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल की पुलिस से हुई बहस, कहा- किस रूल से आप मेरा रास्ता तय कर रहे हैं?
लखीमपुर खीरी (यूपी) जाने को लेकर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पुलिस अफसरों से बहस का वीडियो सामने आया है। राहुल ने कहा, "किस रूल के तहत आप मुझे बता रहे हैं कि इस रास्ते से जाइए...मैं अपनी गाड़ी में जाना चाहता हूं...आपकी गाड़ी नहीं चाहिए।" वहीं, राहुल एयरपोर्ट से निकलकर लखीमपुर खीरी रवाना हो गए हैं।