inshorts

लखनऊ जेल में बंदी ने फांसी लगाकर दी जान, डिप्टी जेलर समेत 2 सस्पेंड

लखनऊ की आदर्श कारागार में बुधवार को बंदी राजू उर्फ अब्बास (32) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जेल प्रशासन ने लापरवाही के आरोप में डिप्टी जेलर राजेश कुमार और अनलॉकिंग प्रभारी मदन गोपाल को निलंबित कर दिया। वहीं, जेल वार्डर अतीक अहमद के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।