संविधान दिवस पर लखनऊ में कांग्रेस के 'संविधान रक्षा मार्च' को पुलिस ने रोक दिया है। बिना अनुमति मार्च निकालने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम को हिरासत में लिया गया। कांग्रेस ने सरकार पर शांतिपूर्ण मार्च और लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का आरोप लगाया है।