यूपी में गाड़ी हटाने को कहा तो दारोगा को ही पीट दिया, वर्दी भी फाड़ी
लखनऊ (यूपी) के फव्वारा चौराहे पर गलत पार्किंग हटाने को कहने पर ताहा हुसैन नामक युवक ने साथियों संग चौक थाने के दरोगा भूपेंद्र सिंह की पिटाई की और वर्दी फाड़ दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, झगड़े की वजह पुरानी रंजिश भी वजह बताई जा रही है। मौके से आरोपी फरार हो गए और तीनों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।