लखनऊ (यूपी) के हज़रतगंज में शनिवार को बड़ी संख्या में वकीलों ने अधिवक्ता (संरक्षण) अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी जिससे दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। वकीलों का कहना है कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद अब तक यह कानून लागू नहीं हुआ है।