लखनऊ में बीएसपी प्रमुख मायावती ने डाला वोट, कहा- सपा को वोट देने का मतलब माफिया राज

उत्तर प्रदेश में बुधवार को विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग के बीच बीएसपी प्रमुख मायावती ने लखनऊ में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "सपा को वोट देना मतलब...माफिया राज। सपा नेताओं के चेहरे बता रहे हैं कि वे सत्ता में नहीं आएंगे।" वहीं, बीएसपी नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि उनकी पार्टी बहुमत की सरकार बनाएगी।