लखनऊ से BJP विधायक ने धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने के लिए केंद्र को लिखी चिट्ठी
170-सरोजिनी नगर (लखनऊ) से बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने के लिए केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने लिखा, "देश में धर्मांतरण एक बढ़ता हुआ खतरा है जो भारतीय सभ्यता की पहचान, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय सुरक्षा के मूल पर चोट करता है।" उन्होंने चिट्ठी में छांगुर बाबा के अवैध धर्मांतरण कांड का ज़िक्र किया।