inshorts

लखीमपुर खीरी की घटना से देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को सदमा पहुंचा है: संजय राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा से देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को सदमा पहुंचा है। राउत ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को किसानों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। बकौल राउत, यूपी सरकार के ज़ुल्मों के खिलाफ विपक्ष की संयुक्त कार्रवाई की ज़रूरत है।