लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आशीष मिश्रा व 12 अन्य के खिलाफ तय हुए हत्या व दंगे के आरोप
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में 2021 में हुई हिंसा को लेकर एक स्थानीय अदालत ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों के खिलाफ हत्या, दंगा समेत अन्य आरोप तय किए हैं। मामले में आशीष मिश्रा मुख्य आरोपी है और अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी। हिंसा में 4 किसानों की मौत हुई थी।