लखीमपुर जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे अखिलेश यादव को हिरासत में लिया गया
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) जाने की मांग को लेकर अपने घर के बाहर धरने पर बैठे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, उन्हें हिरासत में लिए जाने के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। हिरासत में लिए जाने से पहले अखिलेश ने उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे की मांग की।