लखीमपुर हिंसा केस में आरोपी के पुलिस के सामने पेश होने पर सिद्धू ने खत्म की भूख हड़ताल
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे और लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी आशीष मिश्रा के पुलिस के सामने पेश होने पर शनिवार को अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी। गौरतलब है कि सिद्धू ने हिंसा में मारे गए पत्रकार रमन कश्यप के घर पर शुक्रवार को भूख हड़ताल शुरू की थी।