लखीमपुर हिंसा ने बीजेपी की किसान आंदोलन को लेकर मानसिकता को उजागर किया है: सोनिया

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर प्रतिक्रिया दी। सोनिया ने कहा, "लखीमपुर खीरी की भयावह घटना ने बीजेपी की मानसिकता को उजागर किया है कि वह किसान आंदोलन को कैसे देखती है और किसानों के दृढ़ संघर्ष से कैसे निपट रही है।"