लग्ज़री कार डिफेंडर को लेकर चर्चा में आए सतुआ बाबा ने ली ₹4.40 करोड़ कीमत की नई पॉर्शे

प्रयागराज के माघ मेले में अपनी ₹3 करोड़ की लग्ज़री लैंड रोवर डिफेंडर कार को लेकर चर्चा में आए सतुआ बाबा ने कथित तौर पर नई पॉर्शे 911 टर्बो एस कार ली है जिसकी कीमत करीब ₹4.40 करोड़ है। सतुआ बाबा ने मंगलवार रात तिलक व फूल माला लगाकर नई कार का स्वागत किया जिसका वीडियो सामने आया है।