शोध के मुताबिक, 'कॉमन स्विफ्ट' नामक पक्षी लगातार 10 महीने तक हवा में उड़ सकता है और वह मच्छर व फतिंगे समेत कई तरह के उड़ने वाले कीड़े खाकर ज़िंदा रह सकता है। इसका आकार टॉरपीडो जितना होता है और इसके पंख तीखे व लंबे होते हैं। यह अधिक ऊंचाई से नीचे आते समय झपकी ले लेता है।