लगातार तीसरी बार राघोपुर सीट से जीते तेजस्वी यादव

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार तीसरी बार राघोपुर (बिहार) विधानसभा सीट से जीत गए हैं। उन्होंने 14,532 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने 1,18,597 वोट हासिल किए जबकि दूसरे स्थान पर रहे बीजेपी के सतीश कुमार को 1,04,065 वोट मिले हैं। गौरतलब है, बिहार चुनाव में तेजस्वी को महागठबंधन का सीएम फेस बनाया गया था।

Load More