लगातार दो T20 मैचों में हिट-विकेट आउट होने वाले पहले क्रिकेटर बने साई सुदर्शन
गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन लगातार दो T20 मैचों में हिट-विकेट आउट होने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। सुदर्शन शुक्रवार को खेले गए आईपीएल-2026 के क्वॉलिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के तेज़ गेंदबाज बृजेश शर्मा की गेंद पर हिट-विकेट आउट हुए। इससे पहले, 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ क्वॉलिफायर-1 में भी सुदर्शन हिट-विकेट आउट हुए थे।