कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बीजेपी नेताओं पर भ्रष्टाचार के मामलों की एक सूची ट्वीट कर कहा है, "लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' बयान का मतलब बीफ खाने से था।" थरूर द्वारा शेयर की गई सूची में नारायण राणे, शुभेंदु अधिकारी, हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई बीजेपी नेताओं के नाम शामिल हैं।