लगता है वित्त मंत्री हिंदी के अखबार नहीं पढ़तीं: महंगाई को लेकर खबर ट्वीट कर जयराम रमेश

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को एक अखबार की खबर ट्वीट कर लिखा, "हिंदी के अखबारों में लगातार कमरतोड़ महंगाई से संबंधित खबरें छप रही हैं...लगता है वित्त मंत्री (निर्मला सीतारमण) हिंदी के अखबार नहीं पढ़तीं।" बकौल खबर, पिछले 10-साल में चने को छोड़कर सभी कृषि जिंसों के दाम 17%-172% बढ़े हैं और धनिया में सर्वाधिक उछाल आया है।