आलिया भट्ट ने एक रिपोर्ट 'प्रेग्नेंसी से उनकी फिल्में प्रभावित हो सकती हैं' की आलोचना की जिसे पाकिस्तानी अभिनेत्रियों ज़ारा नूर अब्बास और दुरेफिशान सलीम ने सपोर्ट किया है। बकौल ज़ारा, "मुझे लगा था कि केवल पाकिस्तान...ऐसा सोचता है, खासकर जब गर्भावस्था...को लेकर ब्रैंड मुझे हटाना चाहते थे।" दुरेफिशान ने लिखा, "हम शादी/बच्चे करके भी शानदार काम कर सकते हैं।"