अभिनेता शरद केलकर ने पिछली फिल्म 'ऑपरेशन रोमियो' में एक लालची और बुरे पुलिसवाले की भूमिका निभाने पर कहा है कि यह उनके लिए मुश्किल था। उन्होंने कहा, "कुछ दिनों की शूटिंग के बाद मैंने निर्माता नीरज पांडे को जाकर बोला...'मेरे से नहीं हो रहा...बहुत मुश्किल है'।" बकौल शरद, "मैंने उनसे कहा...'मुझे गंदा लग रहा है...लगता है...लोग चप्पल से मारेंगे'।"