केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक, अगस्त 2022 में जीएसटी संग्रह ₹1,43,612 करोड़ हुआ और यह लगातार छठा महीना है जब जीएसटी कलेक्शन ₹1.4 लाख करोड़ से अधिक रहा। यह अगस्त 2021 के जीएसटी संग्रह ₹1,12,020 करोड़ से 28% अधिक है। इसमें से केंद्र-जीएसटी में ₹24,710 करोड़, राज्य-जीएसटी में ₹30,951 करोड़, इंटीग्रेटेड-जीएसटी में ₹77,782 करोड़ और सेस में ₹10,168 करोड़ मिले।