लगातार तीसरे वित्त वर्ष में नीचे आएगी दोपहिया वाहनों की बिक्री: रिपोर्ट
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2021-22 में देश में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 8-10 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, "ग्रामीण इलाकों में मांग में कमी...उच्च कीमतें...होने से दोपहिया वाहनों की बिक्री में गिरावट के आसार हैं।" बकौल रिपोर्ट, बिक्री लगातार तीन वित्त वर्षों से घट रही है।