लगातार दूसरे दिन हेरिटेज फूड्स के शेयरों पर लगा 5% का लोअर सर्किट

रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद हेरिटेज फूड्स के शेयरों पर लगातार दूसरे दिन 5% का लोअर सर्किट लगा है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से जुड़ी हेरिटेज फूड्स के शेयर 10 जून को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। इस कंपनी में नायडू की 24.4% जबकि उनकी पत्नी भुवनेश्वरी नारा की 24.37% हिस्सेदारी है।