'लड़की हूं लड़ सकती हूं' की सशक्त तस्वीर: उन्नाव रेप पीड़िता की मां के प्रचार पर कांग्रेस
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने उन्नाव में अपनी प्रत्याशी व उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह के समर्थन में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रचार की तस्वीरें शेयर की हैं। पार्टी ने कहा, "'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान की सबसे सशक्त तस्वीर। बीजेपी विधायक ने सत्ता के बल पर आशा जी की बेटी के साथ अत्याचार किया था।"