केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 'रेप रोका न जा सके तो लेटकर उसका आनंद लेना चाहिए' बयान को लेकर कर्नाटक के कांग्रेस विधायक रमेश कुमार की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "महिला सशक्तिकरण के बारे में बात करने और 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' जैसा नारा देने से पहले कांग्रेस को अपने इस नेता को पार्टी से निलंबित करना चाहिए।"